ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
एर्नाकुलम: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को केरल के माकपा सांसद और पूर्व मंत्री के राधाकृष्णन से करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की. चेलाक्कारा के सांसद और सीपीएम नेता के. राधाकृष्णन समन मिलने के बाद पूछताछ के लिए कोच्चि स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए थे. इससे पहले इस मामले में पूर्व मंत्री ए.सी. मोइदीन सहित कई सीपीएम नेताओं से पूछताछ की जा चुकी है.
क्या कहा सांसद नेः ईडी कार्यालय पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि वे ईडी के समन पर आए हैं. उन्हें नहीं पता कि उनसे क्या सवाल पूछे जाएंगे. हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि वे मामले के बारे में जो भी जानकारी रखते हैं, उसे साझा करेंगे. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी आवश्यक दस्तावेज ईडी को पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं.
पहले भी दिया जा चुका है नोटिसः राधाकृष्णन को पहले भी दो नोटिस मिल चुके थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके थे. सांसद को पिछले महीने जब नोटिस दिया गया थो उन्होंने संसद सत्र के दौरान अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए समय मांगा था. इसके बाद ईडी ने एक नया नोटिस जारी किया, जिसके बाद उन्हें आज पेश होना पड़ा.
ई डी ने क्यों की पूछताछः केरल पुलिस की अपराध शाखा ने जुलाई 2021 में त्रिशूर में करुवन्नूर सहकारी बैंक में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के आरोप में 16 प्राथमिकी दर्ज की थी राधाकृष्णन, ने करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित अनियमितताओं के दौरान त्रिशूर में सीपीएम के जिला सचिव के रूप में काम किया था. ईडी मामले में दूसरे चरण के आरोप पत्र दायर करने से पहले अधिक जानकारी जुटाने की कवायद कर रही है.