बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर ‘डॉ. अंबेडकर मैराथन’टी-शर्ट का मुख्य मंत्री ने किया विमोचन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज चैनल 24 लखनऊ

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के क्रम में लखनऊ में 13 अप्रैल को एक भारत, समरस भारत’ थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसका फ्लैग-ऑफ स्वयं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री ‘संगठन’ धर्मपाल सिंह द्वारा किया जाएगा।

भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के संयोजन में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा डॉ. अंबेडकर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से उनके आवास 5, कालिदास मार्ग पर भेंट करके आयोजन की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘एक भारत, समरस भारत’ थीम पर आधारित मैराथन की सराहना की और प्रतिभागियों के लिए तैयार की गई टी-शर्ट का विमोचन भी किया।

यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जो समानता, न्याय और एकजुटता की भावना को प्रोत्साहित करेगा। आयोजनों के माध्यम से डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने और समरस भारत की दिशा में सामूहिक भागीदारी को प्रेरित करने का लक्ष्य है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मैराथन सुबह 6:00 बजे के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर अटल चौक होते हुए 1090 चौराहे तक जाएगी व दौड़ का समापन वहीं होगा। सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट और विजेताओं को कुल 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

भाजपा लखनऊ महानगर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 13 अप्रैल को आयोजित इस आयोजन में भाग लें और बाबा साहब के विचारों को जीवंत रखने में सहभागी बनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *