शिवगढ़ में आर.एस.एस.का पथ संचलन स

Spread the love

म्पन्न

पथ संचलन के माध्यम से स्वयं सेवकों ने किया शक्ति प्रदर्शन

शिवगढ़ (रायबरेली) नगर पंचायत शिवगढ़ में भारतीय नव संवत्सर के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया गया। पथ संचलन शिवगढ़ स्टाप से प्रारम्भ हुआ जो शिवगढ़ कस्बा, राम-जानकी मन्दिर शिवगढ़ ,माधव खेड़ा, दामोदर खेड़ा, शिवली चौराहा, भवानीगढ़ चौराहा
सहित नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में होते हुए पुन: बस स्टॉप पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्वयं सेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। खण्ड संचालक अमर सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अनुशासन का पर्याय है। पथ संचलन संघ के शक्ति प्रदर्शन का आयाम है और लक्ष्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है। उन्होंने कहाकि जब-जब समाज बंटा तब धर्म की हानि हुई है। भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। संघ सभी लोगों का समान रूप से विकास चाहता है। सह जिला कार्यवाह गयेन्दु सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी को भेदभाव से ऊपर उठकर आत्मीय भाव से एक साथ में बैठने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर खण्ड संचालक अमर सिंह राठौर, खण्ड कार्यवाह विनय त्रिवेदी, प्रदीप त्रिवेदी, शिवपाल यादव,अंकुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, शरद सिंह , नीरज शुक्ला, अमन त्रिवेदी , रामेश्वर सिंह, हरिकेश सिंह, विकास पाठक, आनंद गुप्ता, जिला धर्म जागरण संयोजक रामजी जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह, डा.जीबी सिंह, शरद सिंह, शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी सहित गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *