ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच नगर के विमल नेत्र परीक्षण केंद्र के संचालक डा कुलदीप सिंह ने जानकारी में अवगत कराया है कि कई लोगों को इस दौरान आंखों में जलन, खुजली और सूखापन महसूस होता है खासकर आंख की बाहरी परत जलना और ड्राई आई आंखों में नमी की कमी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं
धूप में निकलते वक्त फ़ोटो क्रोमेटिक या काला चश्मा पहनें अगर आपको बाहर जाना पड़ता है तो धूप का चश्मा जरूर लगाएं यह आंखों को सूरज की तेज किरणों से बचाता है और धूल-मिट्टी को भी आंखों में जाने से रोकता है कोशिश करें कि ऐसा चश्मा लें जो यू वी प्रोटेक्शन वाला हो ताकि आंखों को ज्यादा नुकसान न पहुंचे इस गर्मी में आंखों में जलन और थकान होने पर दिन में दो-तीन बार ठंडे पानी से धोएं स्क्रीन टाइम कम करें एंटी रिफ्रेक्टिव कोटिंग ग्लास पहने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखें थक जाती हैं और सूखापन महसूस होता है अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहते हैं तो हर बीस मिनट में कुछ सेकंड का ब्रेक लें और दूर देखें।
गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे आंखें भी प्रभावित होती हैं दिन भर में खूब पानी पिएं और जूस या नारियल पानी का सेवन करें. खाने में हरी सब्जियां, गाजर, टमाटर और विटामिन ए युक्त चीजें शामिल करें, ताकि आंखें स्वस्थ बनी रहें।
अगर आंखों में ज्यादा खुजली या सूखापन महसूस हो रहा हो तो डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें. यह आंखों में नमी बनाए रखने में मदद करता है और जलन से राहत दिलाता है नींद की कमी से भी आंखों में जलन और सूजन आ सकती है इसलिए कोशिश करें कि रोज आठ घंटे की पूरी नींद लें अच्छी नींद लेने से आंखें तरोताजा रहती हैं