ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच शारदीय नवरात्रि की तेरस पर देवी मंदिरों में भारी भीड़ पूजा पाठ के लिये आई आज तेरस पर ग्राम फुलैला में स्थित प्राचीन माँ दुर्गा मन्दिर पर जवारे की खूब झांकिया निकली और मन्दिर पर घरो में बोये गये जवारे भी चढ़ाये गये यहां इस मंदिर पर सुबह से मेला और शाम तक पूजन अर्चना के साथ साथ जवारे चढ़ाने के लिये भक्त गण कई जगहों से आये मन्दिर परिसर मेले में कई तरह की दुकानें भी सजी रही और मन्दिर परिसर के बाहर खाने पीने के ठेले लगे रहे और लंगड़ प्रसाद वितरित हुआ देर रात तक भक्तो का आना जाना लगा रहा देर रात मन्दिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मां की आरती का अयोजन किया गया जिसमें भक्तो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वही ग्राम के मंदिर में भी भजन कीर्तन अक्षरी का दौर चलता रहा वहीं जवारे चढ़ाने के बाद घरो में विधि विधान से हवन पूजा और धार्मिक अनुष्ठान होते रहे।
मेले के जायजा व सुरक्षा व्यवस्था लेने आए कैलिया एसओ अतुल कुमार राजपूत एसआई प्रमोद यादव पहाड़गाव चौकी इंचार्ज धर्मवीर सिंह सिपाही सचिन परमार सिपाही आदित्य तिवारी देर रात तक मेला की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।