गोरखपुर में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमलाहमले में एक सिपाही घायल,दूसरे की वर्दी फाड़ी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता
गुलरिहा थाना क्षेत्र में डाक देकर लौट रहे दो पुलिसकर्मियों पर मनबढ़ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक सिपाही का होठ फट गया, जबकि दूसरे की वर्दी फाड़ दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया,अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।
मेडिकल चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मी गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे डाक लेकर गुलरिहा थाने गए थे।डाक जमा करने के बाद दोनों सिपाही बाइक से थाने के पीछे स्थित बंजरहा आवास की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान एक युवक अचानक बाइक के सामने आ गया। विरोध करने पर युवक के एक साथी ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिसकर्मियों ने जब आरोपितों को पकड़कर थाने लाने की कोशिश की, तो थाने से महज 20 मीटर पहले उनके घरवाले और अन्य लोग पहुंच गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया। भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने सिपाही पर हमला कर दिया, जिससे उसका होठ कट गया। भीड़ में ही किसी ने दूसरे सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *