यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बेगूसराय : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल को लेकर हिंसा भड़की है. उसकी गूंज बिहार में सुनाई पड़ रही है. बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है.
ममता पर गिरिराज का हमला : गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि जब रक्षक ही भक्षक हो जाए तो कहां जाएं? कहा गया है जब मांझी ही नाव डुबाये तो उसे कौन बचाये? ममता बनर्जी सरकार की मुखिया हैं. उनके लिए सिर्फ मुसलमान ही बोट बैंक नहीं हैं. उनकी जिम्मेदारी है कि वो हिन्दुओं की भी रक्षा करें.
”मुर्शिदाबाद की घटना यह बता रही है कि बंगाल से हिन्दू अब पलायन के लिए मजबूर हो रहा है. क्या बंगाल का हिन्दू ममता बनर्जी के रहते बंगाल छोड़ दे? पूरे देश में बंगाल की यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. यह घटना लोगों का दिल दहलाने वाली है. सरकार के समक्ष यह घटना हो रही है, यह हद की सीमा पार है.”- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
‘ममता बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती’ : गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया है कि बंगाल में घट रही यह घटना सरकार के द्वारा घटित हो रही है. ममता बनर्जी चाहती हैं कि बंगाल में मुसलमान इतना आतंक मचाये की हिन्दू खुद को डरा हुआ महसूस करे. गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं और वो उसी रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं.
कठोर कार्रवाई की जाएगी- DGP : बता दें कि मुर्शिदाबाद में लगातार दो दिनों से वक्फ बिल के आड़ में हिंसा हो रही है. तीन लोग घायल भी हुए हैं. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हालांकि राज्य के डीजीपी राजीव कुमार का कहना है कि अशांति और हिंसा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
तेजस्वी को लिया आड़े हाथ : इधर, बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने लगे हाथ तेजस्वी यादव पर भी हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव सत्ता में आये भी नहीं हैं, उसके पहले बिहार के हिन्दुओं को डराने का काम शुरू कर दिया है. तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि अगर वो सत्ता में आये तो बंगाल की तर्ज पर बिहार में नए वफ्फ बिल को लागू नहीं होने दूंगा, खत्म कम कर दूंगा.