नालंदा में प्रकृति बरपा रही कहर, बिजली की कड़कड़ाहट से तीन महिला समेत चार लोगों की मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

बिहार में पिछले कुछ दिनों से प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. तूफानी बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राज्य के अलग-अलग जगहों पर कई लोगों की मौत हो गई है. सबसे ज्यादा नुकसान नालंदा में हुआ है.वहीं बीते शनिवार को देर रात तेज आंधी और बारिश के वज्रपात में तीन महिला समेत चार लोगों लोगों की मौत हो गई. अगले 3 घंटे के लिए बिहार के कई जिलों में भारी, बारिश और आंधी आने की संभावना व्यक्त कर अलर्ट किया गया है. नालंदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है.आपदा के 72 घंटे बाद भी लोगों को बिजली पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जल्द से जल्द बहाल करने के लिए प्रदर्शन किया लेकिन देर रात फिर आए आपदा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किराए पर जनरेटर लाकर जनता की सेवा में जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *