लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश
मंडल क्राइम ब्यूरो चीफ लखनऊ अंशू श्रीवास्तव
रायबरेली कई वर्ष पहले हुए आवंटन की भूमि पर क्षेत्रीय लेखपाल कर रहा हस्ताक्षेप अपने चहेते राम पियारे को कीमती भूमि पर करवाना चाहता है पूरा मामला सतांव ब्लॉक के ग्राम टेकहा मजरे गोझरी थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली का है। पीड़िता गीत, राजकुमार जोकि एक गरीब भूमिहीन महिला है जिसको कई वर्ष पहले ग्राम प्रधान द्वारा गाटा संख्या 54 भूमि भूमि आवंटित गया था इस भूमि पर पीड़िता गीत पूर्ण रूप से काबिज भी है। लेकिन विपक्षी राम प्यारे पासी का क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र कुमार के साथ उठना बैठना है जिससे लेखपाल व विपक्षी राम पियारे द्वारा आए दिन मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है कि इस जमीन को खाली कर दो और मुझ पर प्रशासनिक दबाव भी बनाया जा रहा है। पीड़ित गरीब महिला से अगर यह भूमि दबंगई व पैसों के बल पर छीन लिया गया तो पीड़ित महिला के पास इस भूमि के सिवा और कोई भूमि नहीं है। पीड़ित महिला व गांव के लोगों का कहना है कि जिस भूमि की लड़ाई विपक्षी राम पियारे लड़ रहा है वह भूमि टुन्नी डोम को प्रधान ने आवंटित किया था। लेकिन टुन्नी डोम ने सरकारी आवंटित की भूमि को पैसों के लालच में राम पियारे पासी के हाथों बेच दिया है। जो की एक कानूनी अपराध है। सरकारी भूमि खरीदने व बेचने का अधिकार आखिर विक्रेता टुन्नी डोम व क्रेता राम पियारी पासी को किसने दिया।