लखनऊ पी ए सी पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा का हुआ सौंदर्यीकरण, महापौर सुषमा खर्कवाल ने की पहल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ, 13 अप्रैल 2025 आज हिंद नगर वार्ड के सेक्टर डी स्थित पी ए सी पार्क में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की विशेष साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य संपन्न हुआ। इस कार्य को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में नगर निगम द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने स्वयं उपस्थित होकर प्रतिमा की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और अपनी भागीदारी दी।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्री सौरभ सिंह मोनू जी, श्री कौशलेंद्र द्विवेदी जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री लवकुश रावत जी, श्री कमलेश सिंह जी, श्री विमल तिवारी जी, वार्ड अध्यक्ष श्री नागेश्वर अवस्थी जी, से० संयोजक श्री कुसुम सिंह जी, श्री निखिल त्रिपाठी जी, श्री अमित पाण्डेय जी, श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी, श्री राम भारती जी, श्री अंकुर भारती जी, श्री अम्बुज त्रिपाठी जी समेत अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस पहल का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना एवं उनकी स्मृति को सम्मानपूर्वक संजोए रखना है। उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *