दिल्ली के मॉडल टाउन में डबल मर्डर, माचिस नहीं देने पर शख्स ने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक

दिल्ली मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में माचिस नहीं देने पर एक नशेड़ी ने दो युवकों के सिर पर टाइल से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में एक शख्स की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित विजय उर्फ लंबू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। जो बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है। जो गुरुनानक प्याऊ के पास फुटपाथ पर रहता है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित नशे का आदी है।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि घटना आठ अप्रैल की है। तड़के पंजाब के जीरकपुर निवासी जितेंद्र मनचंदा ने बताया कि योगा आश्रम के पास एक व्यक्ति फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पास कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले, जिससे की उसकी पहचान हो गई।

दोनों सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते थे

पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस को परेड ग्राउंड के पास एक और व्यक्ति के घायल पड़े होने की जानकारी मिली। उसके सिर और कान से खून बह रहा था। पुलिस ने उसे भी बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गई। जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि दोनों मृतक भी सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते थे।
पुलिस आस पास के इलाके में दोनों मृतकों की पहचान कर रही थी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने योगा आश्रम के पास मिले मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी सतीश के रूप में की। जबकि दूसरे मृतक की पहचान के लिए पुलिस टीम लगातार कोशिश कर रही है।

गुरुद्वारा के पास पुलिस फोटो लेकर शिनाख्त करने पहुंची

वहीं, पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस टीम 10 अप्रैल को मृतकों की फोटो लेकर उनकी शिनाख्त करवाने के लिए गुरुद्वारा के पास गई थी। जहां पुलिस को जहांगीरपुरी निवासी जतिन मिला, जिसने बताया कि इनकी हत्या विजय उर्फ लंबू ने की है। जतिन ने बताया कि वह आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता है और खाना खाने के लिए गुरुद्वारा में आता रहता है।

तीन लोगों के पास जाकर उससे माचिस मांगी

आठ अप्रैल की रात खाना खाने के बाद बस पकड़ने जा रहा था। लेकिन बस नहीं मिलने की वजह से फुटपाथ पर सो गया। रात दो बजे विजय वहां पहुंचा और पैर मारकर उसे जगाया। उसने उससे माचिस मांगी। उसने बताया कि वह माचिस नहीं रखता है। फिर वह पास ही बैठे तीन लोगों के पास गया और उनसे माचिस मांगी।
इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई और विजय ने टाइल उठाकर एक के सिर पर हमला कर दिया। यह देखकर अन्य दोनों वहां से भागे। आरोपित उनके पीछे चला गया। घटना से वह काफी डर गया था और वह सीधा बस स्टैंड पर गया और सुबह बस पकड़कर घर चला गया। पुलिस ने जतिन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपित की पहचान

वारदात के बाद फरार आरोपित की पहचान करने के लिए करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद आरोपित की शिनाख्त हो सकी। पुलिस को पता चला कि आरोपित का नाम विजय है, जो नशे का आदि है, फुटपाथ पर अपना गुजारा करता है। इसे पकड़ने के लिए गठित कई टीमों ने आरोपित को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका कुछ सामान गायब हो गया था। उसे दोनों पर चोरी करने का शक था। जब वह उनसे माचिस मांग रहा था तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की। गुस्से में आकर उसने फुटपाथ में लगे टाइल को उठाकर उनपर हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *