बनारस मीरघाट में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग बालक समेत तीन को लगी गोली इलाके में दहशत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर लखनऊ

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी दशाश्वमेध थाना के मीरघाट में हमलावरों ने रविवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बालक समेत तीन लोगों को गोली लगी है। इसमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर सपा नेता विजय यादव को मारने आए थे। पब्लिक ने एक को पिस्टल समेत पकड़ लिया। अन्य भाग गए। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम हाई सिक्योरिटी जोन के समीप सरेआम गोली चलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी संख्या में हमलावर सपा नेता विजय यादव पर हमला करने की नीयत से आए थे। मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गोली छटक कर एक सात साल के बालक और महिला को लगी। महिला विजय यादव की पत्नी बताई जा रही है। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घेरकर एक हमलावर को पिस्टल के पास पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर समीप के शीतला घाट के बताए जा रहे हैं। सपा नेता को मारने की नीयत से असलहे से लैस होकर आए थे। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें बालक, महिला और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। सपा नेता हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *