ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
बड़ी राहत : अब आगे और पीछे दोनों तरफ लगेंगे जनरल कोच
लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते ब्लॉक लिया गया है,जिसके चलते बनारस से 24 फरवरी से 14 अप्रैल तक ट्रेन नंबर 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर रायबरेली तक इसी तरह वापसी में 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस रायबरेली से ही संचालित किया जा रहा था रायबरेली से लखनऊ के बीच ट्रेन निरस्त थी। 15107/15108 बनारस-लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 50 दिनों तक लखनऊ जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामान करना पड़ा रायबरेली से दूसरी ट्रेन या फिर बस से आगे का सफर करने में समय और जेबें भी ढीली करनी पड़ रही थीं, अब बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुनः लखनऊ तक संचालित होने से लखनऊ तक होगा आसान होगा
बड़ी राहत : अब आगे और पीछे दोनों तरफ लगेंगे जनरल कोच
जनरल क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे बोर्ड ने अहम फैसला किया है। अब ट्रेनों में आगे और पीछे दोनों तरफ दो-दो जनरल कोच लगाए जाएंगे। अभी एक ही तरफ चार कोच लगाए जा रहे हैं। एक ही तरफ कोच लगाए जाने से अक्सर यात्रियों को आगे-पीछे के चक्कर में दौड़ लगानी पड़ती है। लेकिन नई व्यवस्था लागू हो जाने के बाद जनरल कोच के यात्री आगे या पीछे किसी भी तरफ से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इस सम्बंध में संयुक्त निदेशक कोचिंग राजेश कुमार ने पत्र जारी कर दिया है।
पहले यह व्यवस्था पारंपरिक बोगियों वाली ट्रेनों में थी लेकिन एलएचबी कोच आ जाने के बाद एक ही तरफ जनरल कोच लगाए जाने लगे। एक ही तरफ जनरल कोच लगाए जाने से इसमें बैठने वाले यात्रियों को असुविधा होने लगी। अधिकतर यात्रियों को कोच की जानकारी न होने की वजह से दौड़ लगानी पड़ जाती है। अगर वे आगे की तरफ खड़े हो गए और जनरल कोच पीछे की तरफ आ गए तो उन्हें पीछे की तरफ दौड़ लगानी पड़ती है। इसी दिक्कत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे समेत सभी क्षेत्रीय रेलवे को इस व्यवस्था को लागू करने का आदेश दिया है।
सभी क्षेत्रीय रेलवे को पत्र जारी
रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग राजेश कुमार ने 11 अप्रैल को पत्र जारी कर सभी क्षेत्रीय रेलवे से नई व्यवस्था को लागू कर 30 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा
रेलवे बोर्ड से पत्र जारी होने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के अनुसार अगले एक सप्ताह के अंदर सभी एचएलबी रेक की ट्रेनों में जनरल कोच की संरचना बदल दी जाएगी। एनई रेलवे से इन दिनों में 70 जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं। इन सभी में अधिकतम चार-चार जनरल कोच लगाए जा रहे हैं।