ब्यालिश दिन बाद मिला लापता महिला का शव; गंडक नदी के किनारे दफनाया, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कुशीनगर : जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र में लापता महिला का शव 42 दिन बाद बरामद हुआ है. मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है. बलुआ गांव की रहने वाली महिला 6 मार्च को लापता हुई थी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है.
सीओ कसया कुन्दन सिंह के मुताबिक, गीता देवी की शादी तीन वर्ष पहले अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी विशाल कुशवाहा के साथ हुई थी. दोनों से का एक बेटा (1) भी है. 10 मार्च को सास चंद्रावती देवी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
उन्होंने बताया कि पुलिस की कड़ी पूछताछ में पति विशाल कुशवाहा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. जांच में पता चला कि आरोपियों ने शव को राजापुर में गंडक नदी के किनारे दफना दिया था. उसकी निशानदेही पर रामकोला थाना क्षेत्र के सेमरा घाट से शव को बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मजिस्ट्रेट व फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को बरामद किया है. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है.
ससुरालवालों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ आपसी अनबन हुई और पत्नी गीता ने घर में ही खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद पति विशाल कुशवाहा घबरा गया था. किसी से सलाह लेकर शव को ठिकाने लगाने के लिए छोटी गंडक नदी के किनारे दफना दिया था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *