ऑटो ड्राइवर ने दोस्ती कर बनाए संबंध, प्रेगनेंट हुई नाबालिग लड़की तो शिशु के शव को कूड़े के ढेर में फेंका

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

बेंगलुरु: कर्नाटक में एक ऑटो ड्राइवर पर पोक्सो (POCSO) का मामला दर्ज किया गया है. खबर के मुताबिक, शख्स ने एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसे प्रेगनेंट (गर्भवती) कर दिया. लड़की ने 9 महीने बाद शिशु को जन्म दिया. पुलिस ने बताया कि, सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 10 दिन पहले बच्चे की मौत हो गई.
गिरफ्तार आरोपी 23 साल का है. वह येलहंका का रहने वाला है और पेशे से ऑटो चालक है. दो साल पहले उसकी नाबालिग लड़की से दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और नाबालिग गर्भवती हो गई. 9 महीने बाद लड़की ने बच्चे को जन्म दिया.
पुलिस ने बताया कि, बच्चे की मौत के बाद नाबालिग लड़की ने नवजात शिशु को एक थैले में भर दिया. इस काम में आरोपी शख्स उसका साथ दिया. खबर के मुताबिक, नाबालिग ने पड़ोसी को कूड़े का थैला देकर उसे कूड़े के ढेर में फेंकने को कहा था. पड़ोसी इस बात से अनजान था कि, जो थैला उसके पास है उसमें नवजात शिशु का शव है.

थैले में मृत बच्चे के बारे में अनजान एक व्यक्ति ने कचरा उठाकर निजी अस्पताल के पास खाली जगह पर फेंक दिया. बच्चे के कचरे में पाए जाने के बाद येलहंका पुलिस ने मामला दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब जांच की गई तो संदेह हुआ कि कोई व्यक्ति साइकिल पर आया था और थैले को कचरा में फेंक कर चला गया. जब उसे ढूंढकर पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसे इस बारे में जानकारी नहीं है.
उसने कहा कि पड़ोसी ने उसे कचरा डालने के लिए कहा था. इस पड़ोसी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया गया. लड़की से पुलिस पूछताछ में असली मामला सामने आया.
पुलिस ने कहा कि पोक्सो का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को पोक्सो मामले के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *