एनसीसी के छात्र की डूबने से मौत मामले में एक्शन; कोच, ट्रेनर समेत पांच खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रयागराज : इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के एनसीसी के छात्र अमन यादव की मौत के मामले में मुट्ठीगंज पुलिस ने NCC के एएनओ, कोच और ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अमन की बीते बुधवार को यमुना नदी में तैराकी सीखते समय मौत हो गई थी. अमन के पिता ने निरंजन यादव ने प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. इस पर पुलिस ने असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर डॉ. अजिन रे., तैराकी कोच राजेश निषाद, ट्रेनर ऋतिक, नितिन, अनुज निषाद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बताया गया कि प्रयागराज के झूंसी ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी निरंजन यादव मेरठ में एसएचओ हैं. उनका बेटा अमन यादव (20) तीन बहनों में एकलौता भाई था. अमन ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज में बीएससी बायो का छात्र था. साथ में वह एनएनसी भी कर रहा था. काॅलेज में राकेश कुमार तैराकी के कोच हैं. उनसे अमन तैराकी का प्रशिक्षण भी ले रहा था. बीते बुधवार को अमन कई सारे बच्चों और कोच राकेश कुमार के साथ गऊघाट यमुना नदी में तैराकी सीखने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. छात्रों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह डूब गया. किसी तरह गोताखोरों की मदद से अमन को बाहर निकाल कर उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में छात्रों ने भी कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
छात्रों का आरोप है कि कोच उन लोगों से तैराकी सिखाने के लिए 1600 रुपये अतिरिक्त फीस लेते हैं. जबकि एनसीसी छात्रों को फ्री में तैराकी सिखाने का प्रावधान है. वहीं गुरुवार को छात्रों पहले गेट मेन गेट पर बैरिकेडिंग करा विरोध प्रदर्शन किया. बाद में प्रशासनिक विंग में ताला जड़ दिया. कई घंटे तक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए काॅलेज प्रशासन की शिकायत पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया. छात्र एनसीसी इंचार्ज प्रोफेसर को सस्पेंड करने दिवंगत छात्र के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने का मांग कर रहे थे.
मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर सुनील बाजपेई ने बताया कि इस मामले में दिवंगत छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर डॉ. अजिन रे., तैराकी कोच राजेश निषाद, ट्रेनर ऋतिक, नितिन, अनुज निषाद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *