गोरखपुर: सदर तहसील लेखपाल संघ की कार्यकारिणी भंग, अनिल कुमार राय बने संयोजक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

गोरखपुर सदर तहसील लेखपाल संघ की कार्यकारिणी को जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने भंग कर दिया है। यह निर्णय कार्यकारिणी में लगातार हो रहे इस्तीफों और कार्यकाल की निष्क्रियता को देखते हुए लिया गया। संघ के सात पदाधिकारियों में से पांच पहले ही अपने पद से त्यागपत्र दे चुके थे, जिससे कार्यकारिणी अल्पमत में आ गई थी।

राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद 19 जनवरी 2025 को संघ अध्यक्ष राजू सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके पश्चात पदेन उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, लेकिन वह भी केवल दो माह दस दिन तक ही पद पर बनी रह सकीं।

5 अप्रैल 2025 को कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, उपमंत्री श्रीराम यादव एवं ऑडिटर माधव गुप्ता ने भी त्यागपत्र दे दिया था। त्यागपत्रों की स्वीकृति के बाद संघ के संचालन में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद के निर्देश पर जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु अनिल कुमार राय को संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ दिलीप कुमार सिंह व अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को सहसंयोजक बनाया गया है।

नव नियुक्त संयोजक और सहसंयोजकों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी करें ताकि संगठन की गतिविधियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *