ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
बछरावां संवाददाता रामकुमार अवस्थी
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की स्कूटी सवार महिला सुषमा सोनी पत्नी सर्वेश कुमार निवासी एफसी नंदा खेड़ा बछरावां से अपने घर जा रही थी, तभी पश्चिम गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।