विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया से सुरक्षा की शपथ ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के अधीक्षक डॉक्टर प्रेम शरण ने बताया कि गर्मी के मौसम में मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। इससे कई संक्रामक बीमारियां फैलती हैं, मलेरिया भी इन्हीं में से एक है। इसी कारण हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयराम यादव ने कहा मलेरिया के लक्षण दिखते ही नजदीकी अस्पताल में खून की जांच करवानी चाहिए। समय पर उपचार मिलने से मरीज 3 दिन में बेहतर महसूस करने लगता है। इस मौके पर फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, रश्मि रावत,स्टाफ नर्स पुष्पा,अंजू रावत, विमल चतुर्वेदी,वार्ड बाय प्रेम कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *