ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़ (रायबरेली) बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर कुंभी बॉर्डर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हैदरगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित वैन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार महिला रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दो बेटियां रागिनी (7 वर्ष) और परी (डेढ़ वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। वैन में सवार शुभम, जो भदोही जिले के अवराई थाना क्षेत्र का रहने वाला है, भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घटना के समय धर्मेंद्र यादव अपनी पत्नी रोशनी और दोनों बेटियों के साथ ससुराल जा रहे थे। वे भैरमपुर मजरे बैंती के रहने वाले हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रागिनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शिवगढ़ थाना प्रभारी विंध्य विनय कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।