ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
सुप्रीम कोर्ट ने सावरकर मानहानि केस में राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की है। कोर्ट ने इस दौरान कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि “हम यह स्वीकार नहीं कर सकते कि किसी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के खिलाफ इस प्रकार के बयान दिए जाएं।” वीर सावरकर मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने सत्र न्यायालय द्वारा राहुल गांधी को जारी समन पर फिलहाल रोक लगा दी है।
वीर सावरकर मानहानि केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार(25 अप्रैल) को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राहुल गांधी के बयानों पर गंभीर आपत्ति जताई और उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से बचें।