रियल एस्टेट फर्म के पूर्व डायरेक्टर और उसके भांजे ने किया करोड़ों का गबन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज चैनल24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ, संवाददाता
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने वरदान खंड स्थित राजधानी इन्फ्रा हाउसिंग प्रा.लि. रियल एस्टेट फर्म के पूर्व डायरेक्टर शोएब अहमद और उसके भांजे अकाउंटेंट काशिफ अंसारी के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोपियों पर फर्जी रसीदें बनाकर 50 से अधिक ग्राहकों से करोड़ों रुपए ऐंठने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के आदेश पर की है। डायरेक्टर दबीर सिद्दीक़ी के मुताबिक 2016 से 2021 तक फैजाबाद के भदरसा निवासी पूर्व डायरेक्टर शोएब और उसका भांजा फर्म में काम करता था। इस बीच काशिफ ने फर्म के ग्राहकों को प्रॉपर्टी की फर्जी रसीद देकर उनके करोड़ों रुपए हड़प लिए। प्रॉपर्टी नहीं मिलने पर ग्राहकों ने इसकी जानकारी डायरेक्टर दबीर को दी। जांच में सामने आया कि जारी की गईं रसीदों में पूर्व डायरेक्टर शोएब अहमद और पूर्व अकाउंटेंट काशिफ अंसारी के हस्ताक्षर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *