ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ, संवाददाता
राजधानी लखनऊ में कई ऐसे रियल एस्टेट के मामले इस समय उफान पर हैं, जिसमें तहसील की कहीं ना कहीं गलतियां सामने आ रही है। ऐसे ही एक मामला लखनऊ के सदर तहसील में भी आया है। जिसमें एक आवासीय भूमि को कृषि भूमि में पहले तो रजिस्ट्री कराई गई, फिर अब दाखिल खारिज के प्रकरण में शामिल हो गया।
इस संबंध में आपत्ति भी पड़ी हुई है फिर भी एसडीएम और नायब तहसीलदार संबंधित मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं, इसलिए इस फर्जी रजिस्ट्री पर दाखिल खारिज होने के आदेश के भी प्रक्रिया भी चालू कर दी गई है।
लखनऊ के सदर तहसील में खरगापुर स्थित एक जमीन जिसमें मकान बने हुए भी हैं और लोग रहते भी हैं, पे पहले तो स्टांप चोरी करते हुए खरीदी गई, उसके बाद मामला जब सदर तहसील में दाखिल खारिज के लिए आया, तो एसडीएम सौरभ सिंह और नायब तहसीलदार अविनाश को शिकायतकर्ता ने स्टांप चोरी और संबंधित भूमि पर मकान बने होने की जानकारी दी। पर इस मामले को रोकने और गंभीरता से लेने के बजाए आगे बढ़ा दिया है। ताकि किसी तरीके से इस मामले को जल्द से जल्द निपटा दिया जाए। संबंधित मामले में बड़ी गहरी भ्रष्टाचार की महक सी आ रही है।