कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो और घर नष्ट किएजम्मू-

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

पुलवामा: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है. इसी क्रम में पुलवामा जिले में दो आतंकियों के घर नष्ट किए जाने की बड़ी खबर है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के त्राल में दो आतंकियों के घर तबाह हो गए. बिजबेहरा में हुए विस्फोट में आतंकी आदिल थोकर का घर जमींदोज हो गया.
जानकारी के अनुसार त्राल और बिजबेहरा के बाद अब पुलवामा जिले के मोरन और काचीपोरा इलाकों के सक्रिय आतंकवादी एहसान अहमद शेख और हारिस अहमद के आवासीय मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. सक्रिय आतंकवादी एहसान अहमद शेख लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से जुड़ा था और जून 2023 से सक्रिय था.
वहीं, हारिस अहमद जिले के काचीपोरा इलाके से ताल्लुक रखता है. वह 2023 से लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन का सक्रिय आतंकवादी है. कहा जा रहा है कि वह पहलगाम हमले में भी संदिग्ध है. अब तक सुरक्षा बलों ने कई सक्रिय आतंकवादियों के घर नष्ट कर दिए हैं. सुरक्षा बलों ने इन इलाकों की घेराबंदी करके ये अभियान चलाया.
गौरतलब है कि सुरक्षा बलों ने सक्रिय आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. पहलगाम हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने यह कदम उठाया है. इससे पहले दक्षिण कश्मीर के त्राल के मोंघामा गांव में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए विस्फोट में आसिफ शेख का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया. आसिफ शेख कई साल पहले आतंकियों में शामिल हुआ था और पहलगाम हमले में भी उसका नाम आ रहा है. इस बीच अनंतनाग जिले के बिजबेहरा में हुए विस्फोट में आदिल थोकर का घर तबाह हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *