बिहार में थाने पर हमला, शराब तस्करों को छुड़ाने पहुंचे थे ग्रामीण, जवाब में हवाई फायरिंग

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कटिहार: बिहार के कटिहार में थाने पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले में थाने के एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हवाई फायरिंग की है.
कटिहार में पुलिस थाने पर हमला: घटना की सूचना पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच मे जुटे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है. पूरा मामला डंडखोरा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस थाना पर हमला हुआ है.
शराब तस्कर की गिरफ्तारी पर भड़का लोगों का गुस्सा: जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम डंडखोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में सूरज कुमार को हिरासत में लिया था और थाने लायी थी. सूरज कुमार से आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार की सुबह अग्रतर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजना था.
SHO समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी: इसी दौरान शनिवार की सुबह घटना से आक्रोशित परिजन और कुछ ग्रामीण थाना पर पहुंच गए और बवाल करने लगे. परिजनों का कहना था कि गिरफ्तार आरोपी सूरज साह बेगुनाह है और जेल भेजने के बजाय उसे छोड़ा जाए. लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच बकझक से शुरू हुआ मामला इतना बढ़ा गया कि आक्रोशितों ने थाने को घेरकर हमला कर दिया. इस हमले में एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.पुलिस ने की हवाई फायरिंग: पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग की. मामले की सूचना मिलते ही एसपी वैभव शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की गई. एसपी वैभव शर्मा ने बताया विधि व्यवस्था पूरी तरह शांतिपूर्ण है.
“इस मामले में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं, लेकिन किस किस को चोटें आयी हैं और कितने लोग जख्मी हैं, अभी बताना थोड़ी जल्दबाजी होगा. पुलिस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करेगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.”- वैभव शर्मा, एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *