लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अति लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण के प्रसारण को आज लखनऊ महानगर में बूथ स्तर पर सुना गया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ पूर्वी विधानसभा अंतर्गत मण्डल -3, बूथ संख्या 171 पर प्रदेश महामंत्री संजय राय, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने इंदिरा नगर प्रियदर्शी वार्ड बूथ संख्या 89 पर वही लखनऊ प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या 391 पर , पूर्व विधानसभा बूथ संख्या 6 पर सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी सहित, महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय, पश्चिम विधानसभा में अंजनी श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 339, मध्य विधानसभा में बूथ संख्या 102 पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।
महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता नेगी, महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, घनश्याम अग्रवाल मंडल अध्यक्षा रीना चौरसिया, अभिषेक राय, सुमित खन्ना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी मन की बात कार्यक्रम सुना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *