मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के मल्लावां व माधोगंज विकास खण्ड में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। माननीय मुख्यमंत्री ने हसनपुर गोपाल के पास एक्सप्रेस वे के हेलीपैड पर उतरने के बाद कुछ दूर पैदल चलकर एक्सप्रेस वे को देखा। उन्होंने कार से करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक्सप्रेस वे को समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। जनपद में एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री नितिन अग्रवाल, माननीय राज्यमंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अशोक अग्रवाल, माननीय विधायक बालामऊ श्री रामपाल वर्मा, माननीय विधायक सवायजपुर श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, माननीय विधायक बिलग्राम-मल्लावां श्री आशीष सिंह आशू, माननीय विधायक सांडी प्रभाष कुमार, माननीय विधायक संडीला श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन व अन्य माननीय जन प्रतिनिधि व अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *