पाकिस्तान ने भारत पर लगाया झेलम नदी में बिना किसी सूचना पानी छोड़ने का आरोप

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

एक्सपर्ट बोले,यह भारत के खिलाफ एजेंडा,ताकि पीओके के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काया जा सके

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत की ओर से नदी के पानी के प्रवाह को रोकने का ऐलान किया गया था। अब पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया गया है कि भारत ने अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया है। भारत द्वारा कब्जे वाले कश्मीर में झेलम नदी में पानी भरने के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में आपातकाल की घोषणा कर दी है। रिपोर्ट में भारत पर आरोप लगाया गया है कि उसने पाकिस्तानी अधिकारियों को सूचना दिए बिना अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पानी छोड़ने के कारण मुजफ्फराबाद के पास जल स्तर में तेज़ी से वृद्धि दर्ज की गई। इसके जवाब में स्थानीय प्रशासन ने हटीयां बाला में पानी से संबंधित आपातकाल लागू कर दिया है। स्थानीय लोगों को मस्जिदों में घोषणाओं के माध्यम से भी चेतावनी दी गई। यह पानी उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले से होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोटी क्षेत्र में पहुंचा। यह तब हुआ जब भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *