गुलफाम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा; सोशल मीडिया पर फेमस होने को किया था मर्डर, जानिए क्यों पहलगाम हमले से जोड़ा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

आगरा: ताजनगरी आगरा के शिल्पग्राम रोड ​पर स्थित एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी गुलफाम की 23 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई थी. पुलिस मुठभेड़ में सोमवार देर शाम गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शिवम बघेल और प्रियांश यादव ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दोनों अभियुक्त का कबूलनामा सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं. दोनों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए गुलफाम की हत्या की थी.
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त शिवम और प्रियांश ने बताया कि मामूली विवाद में गुलफाम को गोली मारने, उसका लाइव वीडियो बनाने, हत्या कर भाग कर जाने और लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की प्लानिंग की गई थी. गुलफाम की हत्या का लाइव वीडियो प्रियांश ने बनाया था.
मगर, प्रियांश सही वीडियो नहीं बना सका. इसलिए, सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए हत्या की जिम्मेदारी और पहलगाम की आतंकी घटना से जोडने के लिए दोबारा दूसरा वीडियो बनाया. करणी सेना और सपा सांसद रामजीलाल के विवाद के बीच फेमस होने के लिए क्षत्रिय गोरक्षा दल का नाम लिया.
पहली बार अभियुक्त पुष्पेंद्र बघेल ने अपने सोशल ​मीडिया एकाउंट से वीडियो अपलोड किया. मगर, वीडियो वायरल नहीं हुआ तो यह वीडियो मनोज चौधरी को दिया था. मनोज चौधरी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपडेट किया तो वायरल हो गया. पुष्पेंद्र बघेल अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
बता दें कि 23 अप्रैल 2025 को ताजनगरी में शिल्पग्राम रोड पर शाहिद अली चिकन बिरयानी रेस्टोरेंट पर काम करने वाले गुलफाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावर पुष्पेंद्र बघेल, शिवम बघेल और प्रियांशु यादव बाइक से रेस्टोरेंट पहुंचे थे.
पुष्पेंद्र बघेल ने गुलफाम के सीने में गोली मारी तो रेस्टोरेंट के दूसरे कर्मचारी सैफ अली ने शोर मचाया. इस पर शिवम बघेल ने उस पर भी फायर कर दिया. जिससे सैफ अली के छर्रे लगे. जबकि, गुलफाम की मौके पर ही मौत हो गई थी.
गुलफाम हत्याकांड का वीडियो पुष्पेंद्र बघेल और शिवम बघेल के साथ ही प्रियांश यादव ने बनाया था. हत्याकांड और फायरिंग के बाद तीनों हमलावर शिल्पग्राम की ओर भाग गए थे.
मुठभेड़ में शिवम बघेल और प्रियांश गिरफ्तार: पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि ताजगंज थाना क्षेत्र में ही सोमवार देर शाम इनर रिंग रोड पर पुलिस की मुठभेड़ गुलफाम हत्याकांड में फरार शिवम बघेल और प्रियांश यादव से हुई थी. मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलियां चलीं. जिसमें शिवम और प्रियांश के पैर में गोली लगी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस मुठभेड में एक सिपाही के भी गोली लगी है.
घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर शिवम और पुष्पेंद्र का वीडियो अपलोड करने वाले मनोज चौधरी को सोमवार दोपहर ही गिरफ्तार किया था. आरोपी ने धार्मिक और जातीय माहौल बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर पुष्पेंद्र और शिवम का वीडियो अपलोड किया था. गिरफ्तार अभियुक्त शिवम और प्रियांश ने पूछताछ में चौंकाने वाले जानकारी दी है.
सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए की थी हत्या: गिरफ्तार अभियुक्त शिवम और प्रियांश ने पुलिस को बताया कि राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान से बवाल मचा हुआ है. करणी सेना ने आगरा में आकर सांसद के आवास पर हमला बोला. खूब उत्पात मचाया. इसके बाद करणी सेना ने आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन किया. जिससे करणी सेना चर्चा में हैं.
इसके साथ ही हाल में ही पहलगाम में आंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकी घटना से लोगों में आक्रोश है. सोशल मीडिया पर करणी सेना, सपा सांसद और आतंकी घटना के वीडियो खूब ट्रेडिंग में हैं. इसलिए, हम लोगों ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए चर्चा की. जिसमें पुराने विवाद में गुलफाम की हत्या की योजना बनाई थी. जिससे हिंदू लोग सपोर्ट करेंगे.
कौन गोली चलाएगा और कौन वीडियो बनाएगा: पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त शिवम और प्रियांश ने बताया कि पहले ही तय हो गया था कि पुष्पेंद्र बघेल पहले गुलफाम के सीने में गोली मारेगा. यदि कोई विरोध करेगा तो शिवम उस पर गोली चलाएगा. इस पूरी घटना का वीडियो प्रियांश बनाएगा.
प्रियांश का अधिक वजन था. इसलिए, उसे वीडियो बनाने काम का दिया था. जब पुष्पेंद्र और शिवम ने वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए. जब प्रियांश का बनाया वीडियो देखा तो वो सही नहीं बना था.
इसलिए, पहलगाम से जोड़कर हत्या की जिम्मेदारी का वीडियो बनाकर पुष्पेंद्र ने पहले अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. मगर, कम फॉलोअर होने की वजह से वीडियो वायरल नहीं हुआ. जिस पर इस वीडियो को वायरल करने के लिए मनोज चौधरी को दिया गया. जिस पर मनोज चौधरी ने इसे क्षत्रिय गोसेवा दल का नाम देकर पोस्ट किया. जिससे यह वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ये सब किया था.
पहले किरावली, फिर जयपुर भाग गए: पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि हत्या के बाद तीनों अभियुक्त पुष्पेंद्र, शिवम और प्रियांश पहले बाइक से शिल्पग्राम की ओर गए. इसके बाद बाइक से तीनों दिगनेर पहुंचे. जहां से पैदल-पैदल किरावली पहुंचे.
किरावली पहुंचे तो सुबह होने पर बस पकड़कर जयपुर चले गए. वहां पर एक परिचित के यहां रुके. जयपुर से भरतपुर गए. इसके बाद पुष्पेंद्र दोनों से अलग हो गया. उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं. मनोज चौधरी पर हत्या का मुकदमा दर्ज है. जबकि, पुष्पेंद्र पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का केस दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *