ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
जिला संवाददाता विपुल जैन बाराबंकी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश उसी के घर में मिली. घटना सोमवार रात की है. घर में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंची हुई थी. हत्या की आशंका जताई जा रही है.
रायपुर में घर में मिली खून से लथपथ लाश: सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया “सोमवार रात लगभग 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजा तालाब के कुंदरापारा के मकान में एक खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान रत्नेश सावरकर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है. वह मकान में अकेला रहता था. उसकी फैमिली दूसरे जगह रहती है.”
संस्कृति विभाग के म्यूजियम की करता था देखरेख: मृतक संस्कृति विभाग के म्यूजियम में लगभग 10 सालों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था. जानकारी के अनुसार पिछले चार-पांच दिनों से वह अपनी ड्यूटी पर भी नहीं गया था.
प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई है.- अजय कुमार, सीएसपी, सिविल लाइन
कुछ दिनों से नहीं आ रहा था म्यूजियम: संस्कृति विभाग का कहना है कि मृतक पिछले 10 सालों से संस्कृति विभाग के म्यूजियम की देखरेख का काम करता था. वह शादीशुदा था और फैमिली से अलग रहा करता था. पिछले चार-पांच दिनों से वह म्यूजियम भी नहीं आ रहा था. संस्कृति विभाग को भी मृतक कर्मचारी की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही लगी है.