परशुराम जयंती शुभ अवसर पर शिवगढ़ नगर पंचायत में आयोजित हुआ भव्य भंडारा

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत स्थित परशुराम भवन में मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भगवान परशुराम की जयंती पर परशुराम भवन में समाजसेवी राज दिक्षित उर्फ राज भैया के द्वारा निज आवास सुंदर कांड का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।श्री दीक्षित ने कहा कि भगवान परशुराम का जयंती हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। भगवान परशुराम की पूजा करने की परंपरा है।यहां तक की लोग कई क्षेत्रों में इस दिन उपवास रखते हैं। परशुराम जयंती बुराई पर अच्छाई की जीत और पृथ्वी पर धर्म के प्रतिक रूप में मनाया जाता है। यहां तक की अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धार्मिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता ने आकर पुण्य के लालसा से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर अंजनी दीक्षित,उर्मिला दीक्षित,सविता दीक्षित,राकेश त्रिवेदी,अंजनी अग्निहोत्री, गुरु प्रसाद यज्ञ सैनी, अनुज अवस्थी, हर्षित, नीरज अवस्थी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *