राजकीय बालिका हाईस्कूल ओसाह में प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

हाईस्कूल के टॉपर मेधावियों को किया गया सम्मानित

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओसाह स्थित राजकीय बालिका हाई स्कूल ओसाह,शिवगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल के टॉपर मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न प्रकार की क्रिएटिव एक्टिविटी करने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित करके उत्सवर्धन करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य वन्दना राय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। गौरतलब हो कि हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में रमन पटेल ने 82. 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर करके कॉलेज टॉप किया है। वहीं आयुषी ने 81.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में दूसरा स्थान अर्जित किया है। दृष्टि शुक्ला ने 81.50 अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान अर्जित किया है। वहीं पूजा ने 80.16 प्रतिशत अंकों के साथ चौथ, प्रिया वैश्य ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवा, प्राची साहू ने 77.83 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां, अंकिता वर्मा ने 77. 67 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, रिया ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में 8वां स्थान अर्जित किया है इसी प्रकार पल्लवी पाण्डेय आदि ने अच्छे अंक अर्जित कर विद्यालय तथा माता-पिता शिक्षकों को गौरवान्वित कर दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य वन्दना राय ने कालेज के सभी टापर मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका आराधना त्रिवेदी, मंशा पाण्डेय, कुमारी विद्या ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *