नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा का कैंप कार्यालय पर आगमन, महापौर से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

– स्वास्थ्य की जानकारी लेकर दी शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं

लखनऊ: आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, माननीय श्री ए.के. शर्मा जी का कैंप कार्यालय पर स्नेहपूर्ण आगमन हुआ। वे माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी से भेंट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महापौर जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री श्री शर्मा ने आत्मीयता के साथ हालचाल पूछा और अपने सकारात्मक और शुभ वचनों से ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि महापौर जी नगर निगम लखनऊ की प्रेरणास्रोत हैं और उनके स्वस्थ रहने से शहर की सेवा और भी मजबूती से आगे बढ़ेगी।

मुलाकात के दौरान सौहार्द्रपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मंत्री जी के सादगीपूर्ण स्वभाव और आत्मीय संवाद से उपस्थित जनों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने मंत्री जी के आगमन और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आत्मीय सहयोग से कार्य के प्रति समर्पण और भी दृढ़ होता है।

यह भी रहे उपस्थित:
इस दौरान माननीय पार्षद श्री रंजीत सिंह जी, श्री अजय दीक्षित जी, श्री अरुण राय जी, श्री संजय राठौर जी, श्री राम नरेश रावत जी, श्री सौरभ सिंह मोनू जी, पूर्व पार्षद श्री राम कुमार वर्मा जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील शंखधर जी, श्री राजकुमार मौर्य जी, श्री लव कुश रावत जी, पूर्व प्रदेश संयोजक श्री प्रवीण श्रीवास्तव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र राय डब्बू जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *