ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
चीफ एडिटर प्रवीण सैनी
लखनऊ, 2 मई 2025 – लखनऊ नगर निगम में अप्रैल 2025 में सेवानिवृत्त हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में सम्पन्न हुआ।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नगर निगम की ओर से पुष्पमाला, अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रंथ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं:
1. श्री सुनील कुमार शुक्ला, चौकीदार – स्वास्थ्य विभाग
2. श्री राम प्रसाद, गैंगमैन – प्रचार विभाग
3. श्रीमती सुन्दरा, अनुचर – कर विभाग-4
4. श्रीमती क्रांति, सफाई कर्मी – कक्ष समिति 04, स्वास्थ्य विभाग
5. श्रीमती मालती, सफाई कर्मी – कक्ष समिति 09, स्वास्थ्य विभाग
6. श्रीमती कृष्णा कुमार, सफाई कर्मी – कक्ष समिति 11, स्वास्थ्य विभाग
इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी श्री नंदराम कुरील, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पासबुक सौंपी और बताया कि उनकी ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश की धनराशि सीधे उनके खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दी गई है। इसके अलावा भविष्य निधि का भुगतान आदेश भी संबंधित कर्मचारियों को सौंपा गया है।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन और कर्मचारी प्रतिनिधि – श्री शशि कुमार मिश्र, सै. कैसर रज़ा, आनन्द वर्मा, नरेश बाल्मीकि, सुनील धानुक, अर्जुन यादव और राहुल कनौजिया – भी मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर निगम में बिताए गए समय को याद करते हुए सभी अधिकारियों और सहकर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने संस्था को अपनी सेवाएं देने पर गर्व महसूस किया और एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त लाभों का त्वरित भुगतान और पेंशन पासबुक उसी दिन प्रदान करने की प्रक्रिया की सराहना की और नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद किया।