यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
उप संपादक संजय मिश्रा
यूपी के जिले महाराजगंज में प्रधानमंत्री आवास की मिलने वाली पहली किस्त को पाते ही ग्यारह महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हो गईं हैं. इन महिलाओं को चालीस हजार की पहली किस्त मिली थी.
इसके बाद पीड़ित पति और परिवार वालों ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है. विभाग ने दिए गए सरकारी पैसों को वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
वहीं इन महिलाओं के पति अब तनाव में हैं. किश्त लेकर भागी महिलाओं के पति ने अधिकारियों से पत्नी के खाते में दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है