ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लखनऊ महानगर के 15 मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभाओ का आयोजन किया गया।
सभाओं में विकसित भारत की संकल्पना में पार्टी की भूमिका और केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।
सभा में उपस्थित प्रबुद्ध जन और आम क्षेत्र वासियों को विकसित भारत में सक्रिय सहभागिता के लिए संकल्प दिलाया गया।
पश्चिम विधानसभा मंडल 4 सुल्तानपुर गढ़ैय्या मोहल्ले में आयोजित सभा में मुख्य रूप से राज्यसभा सदस्य/पूर्व डी. जी. पी. बृजलाल, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल 4 अध्यक्ष संदीप तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र सिंह , महानगर मंत्री श्रीमती अनीता सिंह महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अर्चना साहू , पूर्व उपाध्यक्ष विपिन अवस्थी पार्षद प्रत्याशी राजेश लोधी बौव्वा, वार्ड अध्यक्ष राकेश कुमार रावत वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय कुमार जैन वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैसरबाग कार्यालय पर आगामी अभियान के लिए बैठक का आयोजन किया और 16 से 18 जून को शक्ति केंद्र स्तर पर अभियान चलाने की कार्य योजना तय की।
शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे।