भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के ग्यारह साल नेतृत्व में सरकार की गिनाई उपलब्धियां

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के तहत आज
विभिन्न मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, ब्रज बहादुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव ने और जनप्रतिनिधियों ने 11 वर्षों में संकल्प से सिद्धि नीति के अनुसार कार्य कर रही मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायी।

पूर्व मंडल चार के पारिजात पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने कहा था कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान के कल्याण को समर्पित है। पिछले 11 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति के साथ आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक स्तर पर प्रगति की है।
प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी
कैंट विधानसभा मण्डल एक में नवयुग स्कूल चन्दर नगर एवं मंडल दो में सेंट्रल पार्क समर विहार कालोनी में आयोजित सभा में सम्मिलित हुए।
संजय राय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में अद्वितीय और अकल्पनीय कार्य हुए हैं। मोदी सरकार बड़े निर्णय लेने में सक्षम है और देश को विकसित भारत के पथ पर मजबूती से अग्रसर किया है। आनंद द्विवेदी ने उसको स्वर्णिम काल बताया और कहा कि प्रधानमंत्री जी की दीर्घकालिक सोच है जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्यरत है।

पूर्व विधानसभा मंडल तीन में मीना मार्केट में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित किया।
नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है। एनडीए सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां आज जनता के सामने हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में कैंट तीन के डीएवी पी जी कॉलेज में एलएमसी राम चंद्र प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह, कैंट चार में रघुवर भवन सदर में पूर्व महापौर संयुक्त भाटिया, भाजपा नेता रामशंकर राजपूत, सरोजनीनगर विधानसभा के दक्षिण एक में शुभम पैलेस अमौसी में विधायक राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता यूएन पाण्डेय,
पश्चिम विधानसभा के तुलसी लॉन में एमएलसी उमेश द्विवेदी, भाजपा नेता शंकर लाल लोधी पश्चिम मंडल दो के बालागंज चौराहे पर पूर्व महापौर संयुक्त भाटिया, उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव , उत्तर विधानसभा के उत्तर मंडल दो में पुरानिया कार्यालय पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा, उत्तर मंडल तीन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा,
उत्तर मंडल चार में विधायक डॉ नीरज बोरा, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, पूर्व विधानसभा मंडल एक में महामना विद्यालय गोमती नगर में एमएलसी रामचंद्र प्रधान एवं राजधानी नगर सहकारी बैंक चेयरमैन हरशरण लाल गुप्ता,
पूर्व मंडल दो में पार्षद कार्यालय में एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला
,मध्य विधानसभा के मध्य मंडल तीन में राधा कृष्ण मंदिर में उप विजेता रजनीश गुप्ता एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता , मध्य मंडल चार के चाचा नेहरू पार्क में पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा एवं अनुसूचित आयोग सदस्य रमेश तूफानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभा में उपस्थित लोगों को 11 वर्ष में सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विकसित भारत संकल्प दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *