यूपी के लोग हो जाएं सावधान दो दिन होगी भयंकर बारिश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

यूपी के 21 जिलों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर प्रदेश पर मानसून सक्रिय है जबकि पश्चिमी यूपी में यह सामान्य है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत बारिश होने के आसार हैं जबकि रविवार को पश्चिमी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों

पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को मानसून की लाइन जैसलमेर, सीकर, उरई, चुर्क, डाल्टनगंज, पुरुलिया होकर गुजर रही थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी- पश्चिमी यूपी और उसके आसपास चक्रवातीय दबाव भी बना हुआ है
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरय्या, संभल, बदायूं और आसपास के इलाके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *