ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
बुधवार को उत्तर प्रदेश जलकल कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले जलकल विभाग लखनऊ में बढ़ती कर्मचारी समस्याओं/अनियमितता/भ्रष्टाचार के दृष्टिगत जन जागरण, गेट मीटिंग, कर्मचारी संबोधन का कार्यक्रम जोन- 8 जलकल विभाग कार्यालय के समक्ष किया गया उक्त कार्यक्रम जोन वार समस्त जलकल विभाग लखनऊ में प्रतिदिन किया जाएगा यदि जलकल महाप्रबंधक द्वारा समन्वय समिति के प्रेषित 25 सूत्री मांग पत्र पर 7 दिवस के अंदर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो दिनांक: 8.7.2025 को एक बड़े आंदोलन को करने हेतु उत्तर प्रदेश जलकल कर्मचारी समन्वय समिति विवश होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाप्रबंधक की स्वयं होगी।
उक्त जनजागरण अभियान में मुख्य रूप से सर्वश्री तूफानी जी, संतराम जी, सैयद मुख्तार जी, नितिन त्रिवेदी, शानू आलम, सोनू धानुक, शैलेश धानुक, हरेश कुमार, संदीप अवस्थी, आकाश कुमार गुप्ता, रुदल राजभर, शिवशंकर भारती ,ऋषि कुमार, कल्पना धानुक, आशीष कुमार, दीपक पाल, रणजीत सिंह, मनोज नायक आदि साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे