आपत्तिजनकवीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने की कोशिश

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच घर में घुसकर नाबालिग सगी बहनों संग अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने और विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से आहत होकर छोटी बहन के छत से कूद जाने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नगर के रहने वाले ही सगे दो भाई पिछले काफी समय से उसकी नाबालिग बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। मंगलवार 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह दोनों बेटियों संग घर में थी तभी उक्त दोनों भाई उसके घर में घुस आए और बेटियों के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास करने लगे। जब विरोध किया तो दोनों भाइयों ने पुराने अश्लील वीडियो दिखाकर उन्हें सोशल साइट पर वायरल कर समाज में बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र में बताया कि इस घटना के बाद डरकर और आहत होकर छोटी बेटी ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मां ने बताया कि बेटियों सहित उसे नहीं पता कि दोनों भाइयों ने अश्लील वीडियो कब और कैसे बनाए। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी सगे भाई मोहम्म्द इंजमाम और आशिक पुत्रगण अजीज राईन निवासी प्रताप नगर के विरुद्ध धारा 75(2), 79, 333, 351(2) में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। पूरी जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, घायल किशोरी को उपचार के लिए पहले नगर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां से उसे झांसी और फिर ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया था जहां फिलहाल उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *