ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
कूंड़ा गांव में अपने कच्चे घर में सो रहे दंपत्ति व दो छोटे बच्चे अचानक गिरे छप्पर के मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के कूंड़ा गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र रामस्वरूप अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका एवं पांच वर्षीय पुत्र अनुराग व डेढ़ वर्षीय पियूष के साथ मंगलवार की रात अपने कच्चे घर के एक कमरे में सो रहा था। बुधवार को तड़के अचानक कमरे के ऊपर पड़ा छप्पर भरभराकर नीचे गिर पड़ा जिसके मलबे में दबकर उक्त चारों घायल हो गए। बगल के कमरे में सो रही सोनू की मां गुड्डी ने जब तेज आवाज सुनी तो उसने पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छप्पर गिरने का मुख्य कारण लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे घर में बैठ रही नमी को बताया जा रहा है।