आयोध्या बारहवर्षीय बालक को सांप ने डंसा मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या
इनायत नगर थाने के शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढेमा वैश्य में एक बारह साल के बच्चे को सोते समय सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शनिवार रात की बतायी जा रही है। बताया गया कि शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ढेमा वैश्य मजरे परमानन्द पुर निवासी जगन्नाथ मिश्र का 12 वर्षीय बेटा अर्पित कमरे में सो रहा था। तभी उसको किसी जंतु ने काट लिया। वह चिल्लाया। घर वालों ने आशंका व्यक्त किया कि शायद चूहे ने काटा हो, हालांकि जब कमरे में इधर-उधर देखा तो सांप दिखाई दिया। फिर घर वाले बच्चे को झाड़-फूंक कराने के लिए गहनागन देवस्थान ले गए। उसके बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, वहां से बच्चे को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इनायत नगर इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान ढेमा वैश्य अनिल यादव, आदर्श तिवारी (लव कुश ), डब्बू तिवारी, छोटू पांडे, मुन्ना मिश्रा आदि ग्रामवासियों की मौजूदगी शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। अर्पित शाहगंज के राम आसरे इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *