झांसी से सनसनीखेज मामला, हत्या, लिव-इन रिलेशन और गोलियों से भरी कहानी ने उड़ा दिए होश

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बहू ने अपने ही परिवार को खून में रंग दिया। 24 जून को हुई सास सुशीला देवी की हत्या की गुत्थी जब पुलिस ने सुलझाई, तो सच सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस मामले की मुख्य आरोपी बहू पूजा की क्राइम हिस्ट्री किसी शातिर अपराधी से कम नहीं है

पुलिस के मुताबिक, पूजा ने पहले अपने पति पर गोली चलवाकर मौत के घाट उतरवाया। पति की मौत के बाद वह अपने देवर कल्याण के साथ झांसी में लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। कल्याण की भी संदिग्ध हालात में मौत हुई। इसके बाद पूजा अपने जेठ के साथ रहने गांव चली गई। मगर यहां भी उसका आपराधिक खेल रुका नहीं।

पूजा ने अपनी बहन कमला उर्फ कामनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा के साथ मिलकर अपनी सास सुशीला देवी (उम्र 54 वर्ष) की हत्या की और करीब 8 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। यह वारदात झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में हुई।

पुलिस ने इस मामले में पूजा और उसकी बहन कमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं फरार चल रहे प्रेमी अनिल वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। गोली लगने से वह घायल हो गया है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।एसपी ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया कि अनिल वर्मा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और उसे पकड़ लिया गया अब पुलिस इस पूरे कांड की तह में जाकर पूजा और उसके साथियों की आपराधिक साजिशों की परतें खोलने में जुटी है। यह मामला रिश्तों के खून और अपराध की साजिशों का एक भयावह चेहरा बनकर सामने आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *