जरूरी नहीं कि हर करीबी व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो,हो सकता है आपका शुभ होते देख वो चिंतित हो समाजसेवी डॉ अजय सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच नगर की सबसे बड़ी साहित्यिक संस्था श्री बागीश्वरी साहित्य परिषद के तत्वाधान में एक मासिक काव्य गोष्ठी नगर के मोहल्ला प्रताप नगर में स्थित अति प्रसिद्ध श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में बागीश्वरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता ठेकेदार की अध्यक्षता में हुई इस काव्य गोष्ठी में हास्य कवि ओंकार नाथ पाठक ओम बढ़िया रचना पढ़ कर सुनाई वे बोले -जरूरी नहीं कि हर करीबी व्यक्ति आपका शुभचिंतक हो,हो सकता है आपका शुभ होते देख वो चिंतित हो” चित्तर सिंह निरंजन पूर्व शिक्षक ने कहा रहना है खुश ऐ मन तो पानी सा बहना सीखलो जो औरों को अच्छा लगे,बस यही कहना सीख लो” नरेंद्र मोहन मित्र ने कहा है-कुछ भी न खरीद पाओगे उनकी दुकान से,हर भाव बातें कर रहा है आसमान से संतोष सरल ने कहा -बिना मौसम के गुल नहीं खिलते वक्त के पहले फल नहीं मिलते,हर व्यवस्था का एक कारण है बे वजह पर्ण भी नहीं हिलते” राजेश गोस्वामी ने पढ़ा -शून्य के सन्नाटे के महल का कोलाहल हुऐ,युग की चापलूसी कुटिलताओ बीच सत्य का कोलाहल हूं”नंदराम स्वर्णकार भावुक ने कहा – कृष्ण के बचन आचरण श्री राम जी के नेति नेति कह वेद यश गान गाते है गीता सार सबके है जीने का आधार बने आचरण राम के प्रतिष्ठा बढ़ाते है” मुन्ना लाल अग्रवाल धाकड़ ने कहा -नारी का सम्मान करो बेटी का कन्यादान करो बेटे को गुणवन बनाओ शेष जीवन प्रभु का ध्यान करो” मुन्ना यादव विजय ने कहा कि -आज से ये इकरार कर अपनो से बिछड़े है उनसे भी प्यार कर ,अजय भारती ने कहा -संसार एक मुसाफिर खाना है याद रखो एक दिन यहां से जाना है” संजय सिंघाल ने कहा -बैठकर तनिक यहां पर सोच की अपनी सुंदर कोंच,कला की तीर्थ राम लीला कलंदर शाह भी रंगीला बड़ा मंदिर है पता विशाल हु संजय और जगह भी सोच कि अपनी सबसे सुंदर कोंच” आशाराम मिश्रा ने कहा – विघ्ना खूब बनाई जोड़ी दो गोरे दो कारे राजा दशरथ घर लाल भये है सो दो गोरे दो कारे विघ्ना खूब बनाई जोड़ी” इस गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता ने कहा मेरा प्रयास रहता है कि संस्था को और ऊंचाइयों तक ले जाए इस गोष्ठी में अरुण बाजपेई एडवोकेट राम बिहारी सुहाने राघव अग्रवाल हरिमोहन अंशुमन राजोरिया हर्ष मिश्रा अंश यश गुप्ता अक्षय सोनी लक्ष्मी नारायण पुजारी कृष्ण कुमार बिलिया संतोष राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे संचालन नंदराम स्वर्णकार भावुक ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *