कोविड वैक्सीन हार्ट अटैक से होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार नहीं: दिल्ली एम्स

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली: इंडियल कौंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा युवाओं में बढ़ती मृत्यु के मामलों के लिए कोरोना वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराए जाने के दावों को खारिज करने के एक दिन बाद, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल ने इस मुद्दे को संबोधित किया.
एम्स दिल्ली के पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ करण मदान के अनुसार, अब तक इस्तेमाल किए गए COVID-19 टीकों की समीक्षा के लिए अचानक हृदय गति रुकने पर एक अध्ययन किया गया था, जिसके बाद “अचानक हृदय संबंधी मौतों के साथ कोई स्पष्ट संबंध नहीं पाया गया.”
टीके जीवन बचाने के लिए एकमात्र संभव उपाय होता है: डॉ मदान ने कहा कि COVID टीके प्रभावी थे और उन्होंने कोरोनावायरस की मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी के दौरान, टीके जीवन बचाने के लिए एकमात्र संभव उपाय होता है और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ अपार हैं.
कोविड वैक्सीन प्रभावी वैक्सीन हैं: डॉ. करण मदान ने कहा, “कोविड वैक्सीन प्रभावी वैक्सीन हैं और उन्होंने मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. महामारी के दौरान, वैक्सीन ही जीवन बचाने का एकमात्र संभव उपाय होता है. वैक्सीन का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोगों पर किया गया और इससे अत्यधिक मृत्यु दर को रोकने में बड़ी सफलता हासिल हुई है. वैक्सीन से मिलने वाले लाभ बहुत अधिक हैं. अब तक इस्तेमाल की गई वैक्सीन की समीक्षा के लिए अचानक हृदय संबंधी मौतों पर एक अध्ययन किया गया था, लेकिन अचानक हृदय संबंधी मौतों के साथ कोई स्पष्ट संबंध नहीं पाया गया.”
इस बीच, पैनल के एक अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर, सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. संजय राय ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की प्रभावकारिता 62.1 है. उन्होंने कहा कि वर्लड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने 12 वैक्सीन को मंजूरी दी है, जिनमें से अधिकांश अलग-अलग तकनीकों से बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि कोविशील्ड एक वेक्टर का उपयोग करता है जो “एडेनोवायरस” है. डॉ. राय ने जोर देकर कहा कि दुनिया भर में 13 बिलियन से अधिक खुराकें पहले ही दी जा चुकी हैं. अमेरिका जैसे देश हैं, जिन्होंने अभी-अभी चौथी खुराक पूरी की है.
WHO ने लगभग 12 वैक्सीन को मंजूरी दी: डॉ. राय ने कहा, “वर्लड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने लगभग 12 वैक्सीन को मंजूरी दी है, और इनमें से अधिकांश वैक्सीन अलग-अलग तकनीकों पर आधारित हैं. अगर आप कोवैक्सिन को देखें, तो यह एक पुरानी तकनीक है… कोविशील्ड एक वेक्टर का उपयोग करता है जो एडेनोवायरस है… दूसरी वैक्सीन, स्पुतनिक, लगभग उसी सिद्धांत पर आधारित है… दुनिया भर में 13 बिलियन से अधिक खुराक पहले ही दी जा चुकी हैं. अमेरिका जैसे देश ने अभी-अभी चौथी खुराक पूरी की है. WHO यह भी सिफारिश कर रहा है कि छह महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को नए वैरिएंट के साथ टीका लगवाना चाहिए.”
केस कंट्रोल डिजाइन मेथड से 700 लोगों पर हुई है स्टडी: इस स्टडी की प्रक्रिया में के बारे में बताते हुए प्रोफेसर संजय राय ने कहा कि इस स्टडी को केस कंट्रोल डिजाइन मेथड से किया गया है, जिसमें हमने जीवित लोगों में 18 से 45 साल एज ग्रुप के 700 लोगों के ऊपर वैक्सीन का क्या असर हुआ और इसी एज ग्रुप में जिनकी डेथ हो गई. उन लोगों के ऊपर वैक्सीन का क्या असर हुआ इसको देखा गया है. इन दोनों तरह के लोगों को इसमें शामिल किया गया है तो देखने में यही आया कि जो लोग जीवित थे, उनके ऊपर भी वैक्सीन का कोई ज्यादा इन्फ्लेमेशन देखने को नहीं मिला. इसलिए इस स्टडी से यह बात साफ हुई कि अचानक कार्डियक अरेस्ट का एकमात्र कारण कोविड वैक्सीनेशन नहीं है, हां कुछ मामलों में इसका असर हो सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि आरएनए वैक्सीन जो है उसके जरूर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं.
एम्स की स्टडी की फाइनल रिपोर्ट आनी बाकी: वहीं, स्टडी में शामिल एम्स कार्डियोपैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर अरावा ने बताया कि हमने आईसीएमआर की स्टडी के पैरलल स्टडी की है इसमें हमने एम्स की मोर्चरी में आई हुई यंग मेल फीमेल की 240 डेड बॉडी को स्टडी में शामिल किया और उसमें भी यह देखा गया कि उनकी जो डेथ हुई, उसमें कोविद वैक्सीन का असर तो नहीं हुआ है. इस स्टडी की अंतरिम रिपोर्ट में इस तरह का इन्फ्लेमेशन देखने को नहीं मिला, जिससे किसी युवा का सडन कार्डिएक अरेस्ट हो. उन्होंने बताया कि एम्स की इस स्टडी की फाइनल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. यह 3 साल की स्टडी थी, जिसमें 2 साल हमने पूरा कर लिया है और अभी एक साल का समय और बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *