ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से हर माह आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इस बार भी शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में किया गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस समाधान शिविर में कुल 82 कर से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 80 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में जलकल विभाग की सीवर और जलापूर्ति से जुड़ी कुल 24 शिकायतें, जबकि अन्य सेवाओं जैसे सफाई, अतिक्रमण और मार्ग प्रकाश से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें सामने आईं।
इस मौके पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों में अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, श्रीमती नम्रता सिंह, जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह, चीफ टैक्स असेस्मेंट ऑफिसर श्री अशोक सिंह सहित सभी जोनों के ज़ोनल अधिकारी और संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
*जोनवार प्राप्त शिकायतें*
– जोन-1: 18 कर, 3 अतिक्रमण
– जोन-2: 5 कर
– जोन-3: 12 कर, 1 सफाई, 1 मार्ग प्रकाश
– जोन-4: कोई शिकायत नहीं
– जोन-5: 6 कर, 2 मार्ग प्रकाश
– जोन-6: 13 कर, 1 मार्ग प्रकाश
– जोन-7: 18 कर, 1 अतिक्रमण, 1 मार्ग प्रकाश
– जोन-8: 10 कर
– कुल: 82 कर, 4 अतिक्रमण, 1 सफाई, 5 मार्ग प्रकाश
– जलकल विभाग: 24 सीवर व जलापूर्ति
*उदाहरण स्वरूप समाधान दिवस (04 जुलाई 2025)* में क्रमवार *प्रमुख निस्तारित प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण*:
1. *श्री अजीज अहमद*
* भवन सं.: 500/431(149जी), कुतुबपुर, वार्ड: मनकामेश्वर
* भवन आईडी: 9157बी48317
* जीआईएस वार्षिक मूल्य: ₹16920 → निस्तारण पश्चात: ₹5040
2. *श्री कमल किशोर श्रीवास्तव*
* भवन सं.: 491/115/1, डालीगंज, वार्ड: डालीगंज-निराला नगर
* भवन आईडी: 9157बी33149
* जीआईएस वार्षिक मूल्य: ₹13680 → निस्तारण पश्चात: ₹9792
3. *श्री मोबीन अली*
* भवन सं.: सी-एसवीसी/023, शमा विहार कॉलोनी, सरोजनी नगर द्वितीय
* भवन आईडी: 9157सी34851
* जीआईएस वार्षिक मूल्य: ₹25312 → निस्तारण पश्चात: ₹18000
4. *श्री रमेश चन्द्र द्विवेदी*
* भवन सं.: 570/एस-296, सैनिक नगर, वार्ड: गीतापल्ली
* भवन आईडी: 9157सी45157
* जीआईएस वार्षिक मूल्य: ₹17010 → निस्तारण पश्चात: ₹11340
5. *श्रीमती चन्द्रावती*
* भवन सं.: 545-क/एनके-289, नरपटखेड़ा, वार्ड: न्यू हैदरगंज तृतीय
* भवन आईडी: 9157सी82663
* जीआईएस वार्षिक मूल्य: ₹63000 → निस्तारण पश्चात: ₹27000
6. *श्री प्रेम चन्द्र लोहनी*
* भवन सं.: 590/431, हैवतमऊ मवैया आंशिक, वार्ड: शारदा नगर द्वितीय
* भवन आईडी: 9157ई68095
* जीआईएस वार्षिक मूल्य: ₹38160 → निस्तारण पश्चात: ₹27000