ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रमुख ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
नर्मदापुरम युवक का लिंग परिवर्तन कराकर अप्राकृतिक कृत्य करने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि तंत्रमंत्र के जरिए पहले उसका लिंग परिवर्तन कराया गया. इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य कर उससे पैसे की डिमांड की जा रही है. पीड़ित ने आज नर्मदापुरम के कोतवाली थाने जाकर इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया.
बहन से मिलने नर्मदापुरम आता था पीड़ित
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अपनी बहन के घर नर्मदापुरम के ग्वालटोली आता था. इसी दौरान शुभम जाटव नामक आरोपी के साथ उसकी जान पहचान हुई और दोनों में नजदीकियों बढ़ने लगी. इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित का तंत्रमंत्र कराकर लिंग परिवर्तन करवा दिया. इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर उसे ब्लैकमेल करने लगा.
पीड़ित ने दो दिन पहले भोपाल के गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जीरो पर कायमी के बाद मामला नर्मदापुरम के कोतवाली थाने पहुंचा. आज पीड़ित आपने बयान देने के लिए कोतवाली थाने पहुंचा, जहां से उसे न्यायालय में बयान देने के लिए पेश किया गया. इस दौरान पीड़ित ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने तांत्रिक क्रिया करके उसका लिंग परिवर्तन कराया है.
’18 दिन बंधक बनाकर किया गलत काम’
एसडीओपी पराग सैनी के मुताबिक, ” शुक्रवार को पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा. उसने बताया कि शुभम यादव नामक युवक ने उसके साथ गलत काम किया है.” वहीं, पीड़ित ने कहा, ” शुभम मेरे साथ तंत्र विद्याएं करता था और मेरा लिंग परिवर्तन करवाया गया है. जबरदस्ती 18 दिन तक ग्वालटोली में मुझे बंधक बनाकर चाकू की धार पर रखता था. मेरे साथ गलत काम करता था. होटल जीएमपी नर्मदापुरम में भी मेरे साथ बहुत गलत काम किए हैं.”
लड़के से बना दिया लड़की’
पीड़ित ने आरोप लगाया, वह मुझे नशीली दवाइयां देता था. उसने मेरे साथ बहुत गलत किया और इंदौर ले गया. वहां मेरा लिंग परिवर्तन कराया. पहले मैं एक लड़का था, अच्छा खासा लड़का था. पर उसने मुझे लड़की में परिवर्तित किया. मेरा शरीर लड़की का हो गया है. मैं 6 महीन से बाहर नहीं निकल पा रहा हूं. लोगों को नहीं बता पा रहा हूं.”
पीड़ित का नया नाम रखा, आईडी भी बनवाई
पीड़ित ने आगे कहा, ” शुभम द्वारा मुझे कई धमकियां मिली कि मैं तुझे समाज में नहीं रहने दूंगा. तुझे समझ में बदनाम कर दूंगा. डॉक्टर से बात करके वहां पर जो डॉक्टर सर्टिफिकेट देता है उसने मेरा नया नाम रखा था. उसने ट्विंकल (बदला हुआ नाम) नाम से ही मेरी आईडी भी बनाई है.मैं मेरे घर वालों को इसके दबाव में जानकारी देता था की में भोपाल में यह काम कर रहा हूं.”
चौराहे पर करता था वशीकरण
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी शुभम मोहल्ले के चौराहे में तंत्रमंत्र करता था. वह वहीं खड़ा रहता था और वशीकरण करता था. पीड़ित ने कहा, ” 1 साल तक उसने मेरे ऊपर वशीकरण किया. मेरे बाल काट कर जलाता था. इसकी मां भी आरती की थाली लगाकर और मेरे ऊपर चुनरी डालकर तंत्र विद्या करती थी. उसकी पूरी फैमिली ने मेरे साथ गलत किया है.
इस अजीबोगरीब मामले को लेकर नर्मदापुरम एसडीओपी पराग सैनी ने बताया, ” जीरो पर जो भोपाल गांधीनगर थाने से FIR आई थी. उसके बाद आज फरियादी थाने उपस्थित हुआ है. विधि अनुसार न्यायालय में पेश किया है. जैसे ही बयान प्राप्त होंगे उसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फरियादी ने बताया था कि उसके साथ में गलत काम हुआ है. इसे लेकर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.”