मुजफ्फरनगर नगरपालिका की लापरवाही ने युवक की ली जान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक

कावड़ मार्ग के डिवाइडर पर नंगे तार का युवक हुआ शिकार

मुज़फ्फरनगर नगरपालिका क्षेत्र में मानसून की बारिश सिर्फ पालिका की पोल ही नही खोल रही बल्कि उसकी लापरवाही ने आज एक युवक की जान ले ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुज़फ्फरनगर नगरपालिका क्षेत्र के मदीना चौक पर डिवाइडर पर लगे लाइट के खंभो के तार आज एक युवक की मौत का कारण बन गए।
खम्भे डिवाइडर पर पड़े होने के कारण थोड़ी देर पहले हुई बारिश में डूब गए जिससे इर्द गिर्द भरे पानी मे करंट आ गया और एक सैफी कालोनी निवासी राशिद युवक उसकी चपेट में आने से मौत के घाट उतर गया।
गौरतलब है कि युवक की मौत लापरवाही के कारण हुई है। क्षेत्रवासियो का कहना है इस तार के बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी लेकिन नगरपालिका प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

सवाल यह उठता है कि कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन सुरक्षा व व्यवस्था के बड़े बड़े दावे कर रहा है लेकिन नगरपालिका प्रशासन के दावों पर पानी फेरती दिख रही हैं, जिसकी बानगी आप देख सकते है।
अभी कावड़ पूरी तरह नहीं चली है, कावड़ मार्ग पर इस तरह की लापरवाही अफसोसजनक है, उच्च अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेने की आवश्यकता है, यह देखकर लगता है कि नगरपालिका कावड़ मार्ग की सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। अब देखना ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *