45 साल का मतलूब अहमद अपना नाम राजीव बताकर 20 साल की हिंदू लड़की से मंदिर में कर रहा था शादी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में लव जिहाद का एक मामला आया सामने आया है. बेल्हा देवी मंदिर में हिन्दू लड़की से शादी रचा रहे शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया. 20 साल की हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर 45 साल का मतलूब शादी कर रहा था. वह मंदिर में अपना धर्म छिपा कर शादी कर रहा था.
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि मतलूब अहमद हिन्दू बनकर युवती से शादी कर रहा था. शादी के दौरान पुजारी को जब शक हुआ, तो उसने पुलिस को बुला लिया. इसके बाद सच सामने आया. मतलूब अहमद अपना नाम राजीव बताकर मंदिर में युवती से शादी कर रहा था.
4 साल से चल रहा था लड़की से अफेयर: पुजारी मंगला प्रसाद की शिकायत पर धर्म परिवर्तन और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचने समेत अन्य धाराओं में मतलूब पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पुलिस की जांच में पता चला कि मतलूब चंद्रापुर, जिला प्रयागराज का रहने वाला है.
नगर कोतवाली के बेल्हा देवी मंदिर में गांव चंद्रापुर फाफामऊ प्रयागराज का रहने वाला मतलूब का अपने ही इलाके की हिंदू लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. खुद को राजीव बताकर वह 20 साल की लड़की से शादी कर रहा था.
माथे पर चंदन लगाकर चंदन लगाकर शादी की रस्में निभा रहा था: एएसपी प्रतापगढ़ शैलेन्द्र लाल ने कहा कि वह लड़की के संपर्क में पिछले 4 सालों से था. शनिवार को सुबह 11 बजे वह अपने प्रेमिका के साथ मंदिर पहुंच गया. वहां लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ में थी. उसने मंदिर के पंडित को अपना नाम राजीव बताया.वह चंदन लगाकर शादी की रस्में भी पूरी कर रहा था. पंडित को उसकी अधिक उम्र देखकर गड़बड़ी का अहसास हुआ. पुजारी ने नगर कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया. बेल्हा देवी मंदिर पहुंची पुलिस ने मतलूब और उसकी दो सगी बहनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *