सुरेश लोधी के दुर्घटनावश निधन पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त की

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में मंजू टंडन ढाल के पास खुले नाले में सुरेश लोधी के गिर कर डूबने से असमय मृत्यु हो गयी है।
जानकारी मिलने पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेश लोधी का दुर्घटनावश निधन अत्यंत पीड़ादायक व हृदयविदारक है। इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है।
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से ₹5 लाख की राशि प्रदान की गई है। साथ ही दैवीय आपदा राहत कोष से ₹4 लाख की अतिरिक्त राशि पीड़ित परिवार को दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मृतक के परिजनों को आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा।
आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पीड़ित परिवार के साथ है और परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *